Tuesday, 21 February 2017

भजन =सुनिये सुनिये गौरी राज,रखिये रखिये मेरी लाज

 भजन =सुनिये सुनिये गौरी राज,रखिये रखिये मेरी लाज
      मेरी सिंदूर की लाज तुम राखियो,मोहे सदा सुहागन राखियो  
१    मेरी बिंदी लाल लाल,मेरा टीका लाल लाल
      मेरी मांग की लाज तुम राखियो,मोहे सदा सुहागन राखियो
      सुनिये सुनिये गौरी राज,रखिये रखिये मेरी लाज
      मेरी सिंदूर की लाज तुम राखियो,मोहे सदा सुहागन राखियो
२    मेरी चूड़ी लाल लाल,मेरी मेहँदी लाल
      मेरे महावर की लाज तुम राखियो,मोहे सदा सुहागन राखियो          
      सुनिये सुनिये गौरी राज,रखिये रखिये मेरी लाज
      मेरे सिंदूर की लाज तुम राखियो,मोहे सदा सुहागन राखियो
३    मेरी साड़ी लाल लाल,मेरी चुनरी लाल लाल
      मेरे गोदी के लाल की लाज तुम राखियो,मोहे सदा सुहागन राखियो
      सुनिये सुनिये गौरी राज,रखिये रखिये मेरी लाज
      मेरी सिंदूर की लाज तुम राखियो,मोहे सदा सुहागन राखियो

No comments:

Post a Comment